ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

भास्कर न्यूज | लुधियाना महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जय महाकाल सेवा परिवार समूह द्वारा शनिवार को शृंगार सिनेमा के पीछे स्थित महाराजा रणजीत सिंह पार्क में शिव विवाह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे भगवान शिव के विवाह प्रसंगों के साथ हुई, जिसमें कलाकारों द्वारा महादेव की महिमा का गुणगान करते ही पूरा पंडाल शिवमय हो गया। गरज उठे गगन सारा, समंदर छोड़ अपना किनारा जैसे भक्ति गीतों और जयघोष की गूंज से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। रात 8:30 बजे भक्तों के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण रात 11 बजे होने वाली भव्य महाआरती रही। ढोल-नगाड़ों की थाप और 51 विशेष ज्योत के साथ जब भगवान भोलेनाथ की आरती की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में महाआरती सेवा संघ के सदस्य भोलानाथ कपूर, संदीप सलूजा, हरीश सिंगला, गायक कुमार शम्मी, डॉ. राजेश अरोड़ा और दीपक सेठी सहित शहर की कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की। आयोजन को सफल बनाने में सेवादार अंकुश मेहरा, अमन मेहरा, वैभव सेठी, बावा सेठी, राहुल कश्यप, दीपू, युवराज, हितेश, काका और पूरे सेवा परिवार का विशेष सहयोग रहा। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के चरणों में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *