तनोट माता मंदिर का मास्टर प्लान हो रहा तैयार:विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

जैसलमेर में स्थित तनोट माता मंदिर को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में एक उच्च स्तरीय बैठक ली और अधिकारियों को इसे विश्व स्तरीय धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। जयपुर में आयोजित हुई बैठक में सीएम ने कहा- तनोट माता मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि राजस्थान के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक है। मंदिर परिसर के क्षेत्र में मॉडर्न विकास कार्य किए जाएं जिससे यहां आने वाले पर्यटक देश के प्रति गौरवान्वित हो तथा उनमें देशभक्ति का भाव जागृत हो। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य मंदिर और प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए पूरे परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं। मंदिर क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट व डेजर्ट सफारी
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मंदिर को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाते हुए स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और आर्थिक अवसरों को बनाया जाए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट, डेजर्ट सफारी सहित मंदिर के मास्टर प्लान के तहत बनने वाले सभी मॉडर्न सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य मंदिर और प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए पूरे परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *