तबला व सितार की जुगलबंदी ने छात्राओं को किया मंत्रमुग्ध

लुधियाना| स्पिक मैके लुधियाना शाखा द्वारा वर्धमान स्टील शास्त्रीय श्रृंखला के अंतर्गत खालसा कॉलेज फॉर वुमन, सिविल लाइंस के संगीत विभाग में सितार वादक पंडित (डॉक्टर) हरविंदर शर्मा का विद्वतापूर्ण एवं भावपूर्ण सितार वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे मन से भाग लिया। पंडित हरविंदर शर्मा, जो संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कलाकार हैं, ने प्रस्तुति से पूर्व हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की मूल संरचना को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने थाट पद्धति, राग व्यवस्था तथा सितार की बनावट और वादन विधि पर प्रकाश डाला। साथ ही तबला, लय और विभिन्न तालों की भूमिका को भी सहज ढंग से स्पष्ट किया, जिससे छात्राओं को संगीत की बारीकियों को समझने का अवसर मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *