तमाड़ में ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी, 3 युवकों की मौत

दिउड़ी मंदिर में पूजा कर दशम फॉल जा रहे थे रांची-जमशेदपुर रोड पर पोड़ाडीह में कांची नदी पुल के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इसी दौरान ट्रेलर के पीछे बाइक से आ रहे दो युवक भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। मृतकों में ग्वाला बस्ती भुंयाडीह सेफ्टी कोर्स के सुमित मिश्रा (21), भुंयाडीह केबल टाउन जमशेदपुर के पुलकित सिंह उर्फ युवराज (18) और निखिल कुमार शामिल हैं। वहीं, शुभम कुमार और प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन युवक दिउड़ी मंदिर में पूजा करने के बाद घूमने के लिए दशम फॉल जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों के चीथड़े उड़ गए। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पांचों युवक जमशेदपुर से आए थे। निगेटिव न्यूज सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *