तरनतारन के आप विधायक डॉ. सोहल का कैंसर से निधन

तरनतारन के आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल (63) का शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे निधन हो गया। डॉ. सोहल ने अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। डॉ. सोहल पेशे से डॉक्टर थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। शाम 4 बजे उनकी पार्थिव देह तरनतारन स्थित उनके निवास स्थान मोहल्ला फतेहचक्क लाई गई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। उनके घर में पत्नी नवजोत कौर हुंदल, बेटा नवप्रीत सिंह हुंदल, बेटी मनमीत कौर हुंदल हैं। दोनों बच्चे सरकारी डॉक्टर हैं। डॉ. सोहल के निधन पर सीएम भगवंत मान, आप हाईकमान, कैबिनेट के अलावा कई नेताओं ने शोक जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *