तरनतारन में एक ही दिन में दो जगह चली गोलियां

जिले में एक ही दिन में गोली चलने की 2 घटनाएं सामने आई हैं। रविवार को जंडियाला रोड के मोहल्ला नानकसर में सत्ता नौशहरा की ओर से सीआरपीएफ के जवान से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती न देने के बाद जवान के घर के बाहर 3 अज्ञात हमलावरों ने गेट पर गोलियां चलाई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने सीआरपीएफ जवान हरबंस सिंह के बयानों के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा गुरु का खूह में 2 गुटों के आपसी झगड़े के चलते गोलियां चलीं। गोलियां चलाने वाले अर्श और जोबन ने अवैध पिस्तौल से गुरबीर सिंह निवासी गुरु का खूह पर गोली चलाई जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि इन दोनों मामलों में 5 लोगों को नामजद किया गया है और अभी पांचों आरोपी फरार है जल्दी इन्हें काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *