तरनतारन में पति के साथ एक्टिवा पर जा रही नवविवाहिता को गोली मारने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की दो वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में आरोपी बिलखते हुए नजर आ रहा है और पुलिस से माफी मांग रहा है। आरोपी वीडियो में कह रहा है, सर जी, माफ कर दो, गलती हो गई। मुझे बहुत पीड़ा हो रही है। मेरे से चला नहीं जा रहा। आगे से ऐसा नहीं करूंगा। मुझे माफ कर दो।उसकी आवाज में डर, पछतावा और तनाव साफ झलक रहा है। अब पढ़िए दो वीडियो में क्या-क्या दिख रहा है और पूरा मामला क्या था दो अलग-अलग वीडियो हैं, जिनमें एक 33 सेकंड की और दूसरी 26 सेकंड की है- 33 सेकंड वीडियो वाला कैमरा दिखाता है कि आरोपी को थाना से बाहर लाया जा रहा है। आरोपी काली हुडी और हल्के नीली जीन्स पहने हैं। उसकी टांग पर प्लास्टर लगा हुआ है। पुलिस कर्मी उसे थाने से बाहर ला रहे हैं। 26 सेकंड वाला वीडियो
लोकेशन: वही, पुलिस कर्मियों के बीच आरोपी दर्द से चीखते हुए झुकता है, उसका चेहरा पीड़ा और अफसोस से भरा है। आरोपी (कंपकंपाते स्वर में, हाथ जोड़े हुए बोलता है:
सर जी… माफ कर दीजिए… गलती हो गई… मुझे बहुत पीड़ा हो रही है… मेरे से चला नहीं जा रहा। आगे से ऐसा नहीं करूंगा। मुझे माफ कर दो। पूरा मामला क्या था तरनतारन में पति के साथ एक्टिवा पर जा रही नवविवाहिता को गोली मारने के मामले में आरोपी युवक नवविवाहिता से शादी करना चाहता था, लेकिन दो माह पहले युवती के परिवार ने दूसरे लड़के से उसकी शादी कर दी थी, जिससे वह नाराज था। युवती की शादी के कुछ समय बाद आरोपी युवक उसके घर भी गया। उसने युवती की मां को कहा था कि उसकी शादी दूसरी जगह करके आपने ठीक नहीं किया। इसके बाद जब लड़की की मां युवक के घर गई, तो युवक की मां ने अपने बेटे को समझाने की बजाय उल्टा युवती की मां को कहा कि आपने बेटी की शादी दूसरी जगह क्यों की, मेरा बेटा उसे पसंद करता है। आरोपी ने नवविवाहिता को 21 फरवरी को 3 गोलियां मारीं। घायल की पहचान रूबी के नाम से हुई। वह अब जिंदगी और मौत की लड़ाई अमृतसर के अस्पताल में लड़ रही है। अभी तक उसे होश नहीं आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें आरोपी गोली मारते हुए दिख रहा है।


