तरन तारन में ड्रोन से नशा तस्करी का भंडाफोड़:पुलिस बीएसएफ ने खेतों से 3.925 किलो हेरोइन बरामद की बड़ी कार्रवाई जारी जांच

तरन तारन जिले में सीमापार नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संयुक्त अभियान के दौरान गांव कालियां के खेतों से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई 3 किलो 925 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस बरामदगी ने एक बार फिर सीमापार तस्करी के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर बीएसएफ के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान खेतों में एक संदिग्ध ड्रोन गिरा हुआ मिला, जिसके साथ प्लास्टिक में लिपटी भारी मात्रा में हेरोइन बंधी हुई थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में भेजी गई थी। सीमा पार नेटवर्क की तलाश तेज
मामले में थाना वल्टोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सीमापार बैठे तस्करों, उनके स्थानीय संपर्कों और सप्लाई चेन को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन को कहां से उड़ाया गया और इसका रिसीवर कौन था। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ की जा रही है। बरामद ड्रोन और नशीले पदार्थ को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और सख्त की जा रही है ताकि ड्रोन के जरिए होने वाली नशा तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *