उपतहसील क्षेत्र के रानक्या बालाजी के दर्शन करने आए श्रद्धालु पर अचानक एक युवक ने शनिवार को मंदिर परिसर में अचानक तलवार से हमला कर दिया। इससे श्रद्धालु घायल हो गया। उसे बेहोशी हालत में नासिरदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे देवली रैफर कर दिया। करीब आधा घंटे बाद उसे होश आया। घायल नयावास कालोनी निवासी हेमराज (32) पुत्र रामलाल गुर्जर शनिवार को रानक्या बालाजी दर्शन के लिए गया था। इस बीच दोपहर करीब 12 बजे इसी गांव का ब्रह्मराज पुत्र लालाराम गुर्जर तलवार लेकर आया और हेमराज पर अचानक दो-तीन वार कर दिए। इससे हेमराज घायल हो गया। हमले के बाद घायल हेमराज बेहोश होकर कर गिर गया। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मौका पाकर आरोपी वहां से भाग गया। सूचना पर नासिरदा थाने एएसआई सीताराम गुर्जर, हैड कॉन्स्टेबल बद्री लाल जाट मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल लाकर उपचार करवाया गया। इसके बाद मालेड़ा पीएचसी पर मेडिकल करवाया गया जहां से गंभीर चोट होने होने के कारण इलाज के लिए देवली रेफर कर दिया गया। उसके सिर पर व बाएं हाथ पर गंभीर चोटे आई है। उसके सिर पर चार और बाएं हाथ पर करीब 14 टांके आए। इनपुट: महेंद्र धाकड़, नासिरदा।


