तलाई में मिला युवक का शव:दो दिन से लापता था, किनारे पर चप्पल मिलने पर पता लगा, गोताखोरों ने बाहर निकाला

कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र स्थित सिंघाड़ा तलाई में युवक का शव मिला। जिसे नगर निगम की गोताखोर टीम ने बाहर निकाला। फिर पुलिस को सौंप दिया। मृतक युवक विकास शर्मा (33) विवेकानंद नगर का रहने वाला था, जो 22 फरवरी से लापता था। बताया जा रहा है कि विकास 22 फरवरी की रात 9 बजे करीब अपने दोस्तों के साथ जीएडी सर्किल के पास पार्क में शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद सभी दोस्त वहां से निकल गई। विकास तलाई में पैर धोने चला गया। उसी दौरान पैर फिसलने से तलाई में डूब गया। विकास के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आज विकास की चप्पल तलाई के किनारे पड़ी मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। निगम की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि गोताखोरों द्वारा मोटर बोट की सहायता से तलाशी अभियान चलाया। लगभग 30 मिनट की तलाश के बाद उक्त व्यक्ति के शव को निकाला और पुलिस को सुपुर्द किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *