दुर्गूकोंदल| पूर्व जनपद सदस्य शोपसिंग आचला ने कहा रेत माफिया नियमों को दरकिनार कर लौह अयस्क खनन और परिवहन कार्य कर रहे हैं। रेत खदानों में चैन माउंटेन से खुदाई वर्जित है, फिर भी रेत माफिया बेखौफ होकर रेत खुदाई कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन, विरोध और आवेदन का शासन-प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। भाजपा की सरकार और सरकार के अधिकारी रेत माफियाओं को संरक्षण देते हैं। इसी कारण अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। रेत खनन चैन माउंटेन से किया जा रहा है। नदियों में चैन माउंटेन मशीन से रेत खनन की अनुमति नहीं है, फिर भी खुदाई जारी है। अवैध रेत खनन, चैन माउंटेन के उपयोग और ग्रामीण सड़कों से भारी वाहनों की आवाजाही के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अफसरों की होगी।


