तस्कर के पास मिला 216 ग्राम अवैध गांजा:बिसाऊ थाना पुलिस ने की कार्रवाई; सीकर का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं पुलिस ने अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस थाना बिसाऊ की टीम ने महनसर में दबिश देकर एक तस्कर को 216 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बिसाऊ थानाधिकारी शेर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने महनसर ग्राम में कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी शौकत (60) पुत्र इनामुलहक, निवासी वार्ड नंबर 24, रामगढ़ सेठान (सीकर) के कब्जे से 216 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच मंडावा थानाधिकारी रामनारायण चोयल को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *