तांडव नृत्य, भस्म आरती, रामलला की झांकी रही आकर्षण

भास्कर संवाददाता| भीलवाड़ा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हरणी महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मेले में सोमवार रात भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिल्ली की मनोज रिया एंड पार्टी के कलाकारों ने गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद भगवान शंकर की बारात, भस्म आरती, अयोध्या में रामलला की झांकी, राम-लक्ष्मण-जानकी और बाहुबली बालाजी की आकर्षक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि मेले का समापन मंगलवार शाम कवि सम्मेलन से होगा, जिसका संचालन आदित्य जैन करेंगे। इसमें हास्य कवि शुभ शिखर, दिनेश देशी घी, मनोज गुर्जर, वीर रस के गौरव चौहान और गजलकार सपना सोनी काव्य पाठ करेंगे। दूसरे दिन मेले में भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने झूलों, खरीदारी और व्यंजनों का आनंद लिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नृत्य की प्रस्तुति। नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। रामलला की झांकी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। झूलों, व्यंजनों से दूसरे दिन दिखी रौनक हरणी महादेव मंदिर में चल रहे महाशिवरात्रि मेले के दूसरे दिन सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया, जबकि अस्थायी दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। खाने-पीने के स्टॉल पर श्रद्धालु व्यंजनों का स्वाद लेते और मिठाइयां खरीदते नजर आए। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन मंगलवार को भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *