तांदुला नदी के बघमरा पुल पर हाईवा पलटा तब खुला रेत चोरी का राज

भास्कर न्यूज | बालोद शुक्रवार सुबह 8 बजे का यह नजारा जिला मुख्यालय से 27 किमी दूर तांदुला नदी बघमरा (गुंडरदेही) पर बने पुल की है, जहां रेत से भरी हाईवा पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पुल के गड्‌ढा, ओवरलोडिंग व ओवर स्पीड की वजह से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि गाड़ी पलटने के पहले ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। हाईवा पलटने के बाद उसमें भरी रेत सड़क व नीचे नदी में गिर गई। रेत से भरी हाईवा धमतरी से राजनांदगांव जा रही थी, तभी गुरुवार रात 11 बजे यह घटना हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने जब रेत संबंधित जानकारी लिया तो ड्राइवर ने रायल्टी पर्ची नहीं दिखाया। रेत चोरी छुपे ले जाई जा रही थी।इससे यह साबित होता है, कि अवैध रूप से रेत खनन अब भी बदस्तूर जारी है। दुर्घटना के बाद यह सत्य उजागर हो गया। 200 मीटर लंबे पुल का लगभग 35 मीटर सुरक्षा घेरा (रेलिंग) टूटकर नदी में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि रोजाना शाम से देर रात तक इस पुल व मुख्य मार्ग से बिना रायल्टी पर्ची के रेत से भरी ओवरलोड गाड़ियां गुजरती है लेकिन खनिज विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती। जिम्मेदार कार्रवाई नहीं करते, हादसे का खतरा रेत व अन्य सामग्रियों से भरी ओवरलोड गाड़ियों की वजह से हादसे का खतरा है। ऐसे में प्रशासनिक अफसरों को कार्रवाई करने की जरूरत है। गुंडरदेही, गुरूर ब्लॉक के नदी पर स्थित गांवों के खदानों में अवैध खनन होने के बाद गाड़ियां गुजरती रहती है। अवैध खनन व परिवहन की जानकारी जिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू, खनिज इंस्पेक्टर शशांक सोनी को भी है लेकिन प्रशासनिक, राजनीतिक व अन्य दबाव के चलते कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अफसर कुछ कहने से बच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *