बालोद | सन शाइन अकादमी स्कूल में बच्चों की ताइक्वांडो परीक्षा हुई। बच्चों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने ताइक्वांडो कौशल का प्रदर्शन किया। यमुनेश मिश्रा परीक्षक और आकाश यादव प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहे। अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को येलो बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। परीक्षा के संचालन में अरुणा और चन्द्र शेखर यादव का मार्गदर्शन रहा। लाटाबोड़ हायर सेकेंडरी स्कूल और शिशु मंदिर स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।


