तान्या बंसल ने डीग का नाम किया रोशन:नेशनल ट्रायल एडवोकेसी प्रतियोगिता में मिला दूसरा स्थान

डीग की तान्या बंसल ने देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल ट्रायल एडवोकेसी प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 42 टीमों ने भाग लिया था। तान्या बंसल वर्तमान में जयपुर स्थित जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में लॉ के चौथे वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी, जिसमें उनकी टीम ने कड़े मुकाबले के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। तान्या के पिता पंकज कुमार बंसल शहर के व्यवसायी हैं, जबकि माता पूनम बंसल गृहिणी हैं। उनके दादाजी दिनेश बंसल भी डीग के जाने-माने व्यवसायी रहे हैं। तान्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी और परिवार के सहयोग को दिया।
अपनी उपलब्धि पर तान्या बंसल ने कहा कि उनका सपना लॉ की पढ़ाई पूरी कर न्यायाधीश (जज) बनना है। इस उल्लेखनीय सफलता पर रविवार को डीग शहरवासियों ने तान्या बंसल का स्वागत व सम्मान किया। उन्हें साफा, माला और तस्वीर भेंट की गई। सम्मान समारोह में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तान्या बंसल की इस उपलब्धि से डीग शहर में खुशी का माहौल है और यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *