तापमान बढ़ने से कम हुआ सर्दी का असर:मंगलवार से मौसम में बदलाव का अलर्ट, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

दौसा जिले में पिछले दो माह कड़ाके की ठंड के बाद अब सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। यहां दिन में तेज धूप से ठंड का असर खत्म हो गया है, लेकिन शाम ढलने के साथ सर्दी बनी हुई है। रात और सुबह के वक्त सर्दी के चलते फिलहाल ऊनी वस्त्रों से बचाव करते देखे जा रहे हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। यहां दिन का तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर बना हुआ है। धूप में तेज की वजह से सर्दी का असर कम होने से दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। 17 फरवरी से बदल सकता है मौसम मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में सोमवार को भी मौसम ड्राय रहने और तेज धूप रहने के आसार हैं। 17 फरवरी यानी मंगलवार से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उसके असर से जयपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी से राज्य पर एक्टिव होगा। इसके असर से जयपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में मौसम बदल सकता है। इन इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की-तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *