बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अस्सी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए मंगलवार को जयपुर आईं एक्ट्रेस ने कहा कि- यह मूवी सिर्फ कोर्ट रूम ड्रामा नहीं, बल्कि दर्शकों की सोच को झकझोरने वाली फिल्म है। इसमें ऑडियंस खुद जज की भूमिका में होगी। प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं पन्नू ने दैनिक भास्कर डिजिटल से सामाजिक जिम्मेदारी, फिल्म चयन और निजी सोच को लेकर बातचीत की। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये मूवी 20 फरवरी को रिलीज होगी। पढ़िए- पन्नू से एक्सक्लूसिव बातचीत… किस तरह की फिल्म है और क्या किरदार है? तापसी पन्नू: यह कोर्ट रूम ड्रामा है। हालांकि 10 साल पहले मैंने ‘पिंक’ फिल्म की थी। वह भी कोर्ट रूम ड्रामा थी। ‘अस्सी’ फिल्म की असल बात यह है कि ऑडियंस जज की कुर्सी पर बैठी होगी। हम इसमें यह नहीं बताने वाले कि जघन्य अपराध कैसे किया था। इसमें वह चीज सामने आएगी कि विक्टिम को न्याय मिला। किसी को अपराध की सजा मिली या नहीं?
पहले कई बार रेप की घटना के बाद देश में आंदोलन हुए हैं। आपको फिल्म की जब कहानी सुनाई, तब आपका क्या रिएक्शन था। कितनी इमोशनल थी? तापसी: देखिए मैं यह नहीं कहूंगी कि बहुत लोग रेप की घटना के बाद दहल रहे हैं या आंदोलन कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि अब ये घटनाएं इतनी ज्यादा संख्या में हो रही है। हर रोज ऐसे केस सुनने में आ रहे हैं। ऐसे में लोग यह सोच कर बैठ जाते हैं कि यह सब जिंदगी का हिस्सा बन गया है। अब तो यह होगा ही, यह मान लिया है। मेरा मानना है कि अब यह चीज डरवानी लग रही है। इस तरह का काम डरवाने वाला है। आपको यह फील करवाता है कि आप समाज में गलत जा रहे हो। इस फिल्म में हमारी बात समाज सुने, इसलिए यह फिल्म बनाई है।
किरदार कर रही थी, तब आप गुस्सा थीं या इमोशनल हो रही थीं? तापसी: मेरे हिसाब से दोनों थी। ऐसे विषय के साथ सिर्फ गुस्सा ही नहीं हो सकते, इमोशनल भी रहते हैं। पहले तो गुस्सा आता है कि यह हुआ क्यों? फिर इमोशनल हो जाते हैं। जब जानने लगते हैं कि इन सभी के पीछे हम भी जिम्मेदार हैं तो इमोशनल होने लगते हैं। सोचने लग जाते हैं कि किस प्रकार की नई पीढ़ी को बड़ा कर रहे हैं। उनकी आइडियोलॉजी या धारणाओं को बना रहे हैं, उसके भागीदार हैं। यही सोचकर मैं भी इमोशनल हुई थी। सोचती थी कि कहीं न कहीं गलती हम सभी की है। अंगुली उठाने से यह सॉल्व नहीं होगा। आपकी फिल्मोग्राफी देखें तो आपने मसाला फिल्में भी की हैं, लेकिन विषय विशेष फिल्में भी बहुत की है। फिल्मों के चयन को लेकर क्या विशेष ध्यान रखती हैं? तापसी: मैं यह देखती हूं कि अपनी फिल्म करने के बाद जनता को कब तक याद रहूंगी। जिंदगी के अंदर किसी के लिए भी समय नहीं होता है। मुझे लगता है कि मेरी फिल्म का टिकट खरीदकर आई है तो स्पेस्फिक टाइम पर। ऐसे में उनका पैसा और समय व्यर्थ होना चाहिए। आजकल किसी को समय नहीं दे पाता। रिश्तेदारों को भी समय नहीं दे पाते। ऐसे में मुझे और मेरी फिल्म को अपना पर्सनल समय दे रहे हैं तो मैं उनका समय खराब नहीं करना चाहती। ऐसे में उन फिल्मों का चयन करती हूं, जिसके जरिए लोग मुझे आगे तक याद कर सकें।
अनुभव सिन्हा के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं। दोनों के बीच किस तरह का तालमेल है। कहानी बताते हैं या सिर्फ बोलते हैं, आपको मेरे साथ काम करना है? तापसी: पहली बार जब हमने काम किया था तो उन्होंने पूरी कहानी सुनाई थी। फिल्म ‘थप्पड़’ के समय में कहानी पर बात की थी। उतने पर ही मैं मान गई थी। फिल्म ‘अस्सी’ के लिए हम पहले से प्लान में थी कि हम कोर्ट रूम ड्रामा पर काम करेंगे। हमारे देश के एक प्रमुख मुद्दे पर हम काम करने का प्लान पहले ही कर चुके थे। विषय की बात बाद में हुई थी। मैंने उस समय ही कह दिया था कि यह करूंगी। अब वह विश्वास एक-दूसरे में बढ़ता ही गया।
यह फिल्म जघन्य अपराध पर आधारित है। इसमें पुलिस और वकील की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इनकी कितनी जवाबदेही होनी चाहिए?
तापसी: उनकी ही होनी चाहिए, उनका काम ही है। उनकी जवाबदेही होनी ही चाहिए, लेकिन इन सभी से बड़ी जवाबदेही हमारी होती है। हम अपने लड़के-लड़कियों को बड़ा कर रहे हैं। हम उनको क्या सीखा रहे हैं। पुलिस और वकील पर अंगुली पर उठाने से पहले, मैं खुद पर सवाल उठाऊंगी कि हमारे आसपास यह क्राइम न हो। इसके लिए मैंने क्या प्रयास किया। मेरा क्या योगदान इस समाज में रहा, यह सोचने वाला विषय है?
राजस्थान में अभी आप शूट कर रही हैं। दिल्ली की रहने वाली हैं, किस तरह का कनेक्ट यहां से रखती हैं? तापसी: अपना देश है, जहां भी जाते हैं कोई न कोई कनेक्शन तो ढूंढ़ ही लेते हैं। अब कई बार कनेक्शन भाषा का होता है और कई बार यह खाने का होता है। राजस्थान में तो मैंने बहुत फिल्में शूट की हैं। खुद अपने लिए घूमने भी आई हूं। यह हमारे देश का कल्चरल हार्ट लगता है। अभी एमआई रोड पर इंडियन कॉफी हाउस में हूं। यहां के लिए मुझे अनुभव सिन्हा सर ने हाईली सिफारिश की। इसके बिना प्रमोशन नहीं करना है। …. यह खबर भी पढ़ें… एक्ट्रेस बोलीं-10 साल का बच्चा रेप कर रहा, गलती हमारी:तापसी पन्नू ने कहा- लोग अब रेप जैसे जघन्य अपराधों को सामान्य मानने लगे, सोच बदलनी होगी जयपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा- आज रेप जैसे जघन्य अपराधों को भी लोग सामान्य खबरों की तरह लेने लगे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। समाज में बढ़ते यौन अपराध, बच्चों की परवरिश और अपराध पर सामान्य सोच जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर बोलते हुए तापसी ने कहा- रेप केस में 10 साल का लड़का गुनहगार हो तो इसके पीछे क्या कारण हो सकती है। (पूरी खबर पढ़ें)


