तारकेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस कार्रवाई पर विवाद: Video:पुजारियों ने लगाया मारपीट का आरोप; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

महाशिवरात्रि के दिन तारकेश्वर महादेव मंदिर में हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर से जुड़े पुजारियों ने सुरेश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुजारियों का कहना है कि थाना माणक चौक में पदस्थ एसआई सुरेश शर्मा ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारियों से मारपीट की और उन्हें जबरन गर्भगृह से बाहर निकाल दिया। श्रद्धालुओं का विरोध, मंदिर के पट किए बंद रविवार को घटना से आक्रोशित पुजारियों और श्रद्धालुओं ने मंदिर के मुख्य द्वार बंद कर दिए। इसके साथ ही मौके पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। श्रद्धालुओं ने कार्रवाई को धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। निलंबन के आश्वासन के बाद खुला मंदिर काफी देर चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों द्वारा निलंबन और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद ही श्रद्धालुओं ने मंदिर के पट दोबारा खोले। घटना का वीडियो वायरल पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर परिसर में तनावपूर्ण स्थिति और हंगामे के दृश्य देखे जा सकते हैं। जांच की मांग तेज मामले को लेकर अब निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। पुजारियों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से न्याय की उम्मीद जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *