तारानगर पुलिस ने अवैध हरी खेजड़ी की लकड़ी जब्त की:विशेष अभियान के तहत मिनी ट्रक पकड़ा, ड्राइवर गिरफ्तार

चूरू की तारानगर पुलिस ने अवैध हरी खेजड़ी की लकड़ियों के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मिनी ट्रक को जब्त किया है, जिसमें हरी खेजड़ी की गीली लकड़ियां भरी हुई थीं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। तारानगर थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध लकड़ी परिवहन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने तारानगर थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर हड़ियाल पुलिया के पास कड़ी नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान, पुलिस ने सिलावाली सिवानी, हरियाणा निवासी गोरधन धाणक (27) को पकड़ा। उसके कब्जे से मिनी ट्रक में भरी हरी खेजड़ी की गीली लकड़ियां जब्त की गईं। जब्त की गई लकड़ियों के संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी, तारानगर को सूचित किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी सतपाल विश्नोई के साथ एएसआई रोहताश, एएसआई हरिदान, कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल रणवीर और ड्राइवर बलजिंदर कुमार शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *