बालोद| ग्राम पंचायत तार्री के अनेक मोहल्लों और गलियों में आज भी सीसी रोड का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में कीचड़ और फिसलन की समस्या बढ़ जाती है, वहीं सूखे मौसम में धूल उड़ने से निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती हैं। कई स्थानों पर गड्ढे भी बन गए हैं, जिससे आने-जाने में जोखिम बना रहता है।


