तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत:गढ़वा में नहाने के दौरान चली गईं गहरे पानी में, भाई ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित नदी आरा टोला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से चार लड़कियों की जान चली गई। हादसा नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ। इनमें से एक लड़की के भाई ने हादसे को देखा तो भागता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। दो पलामू से आई थीं लड़कियां मृतकों में हरैया गांव निवासी चंदन सिंह की 10 वर्षीय पुत्री लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री अंकिता सिंह, पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के पगार निवासी विशिष्ट सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णा डीह निवासी अभिषेक सिंह की 15 वर्षीय पुत्री मीठी सिंह शामिल हैं। छठी के कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं मीठी और रोमा
मीठी और रोमा छठी के कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर आई थीं। शुक्रवार को लाडो, अंकिता, मीठी, रोमा और मीठी का भाई पास के तालाब में स्नान करने गए थे। इसी बीच चारों लड़कियां गहरे पानी में चली गईं। इसके बाद एक-एककर चारों डूबने लगीं। मीठी का भाई तालाब से जैसे-तैसे बाहर निकलकर घर पहुंचा और परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन भागते हुए तालाब पर पहुंचे और चारों को बाहर निकाल गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने लिया घटनास्थल का जायजा
इधर, घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, गढ़वा एसडीओ संजय कुमार, और थाना प्रभारी बृज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *