बौली थाना क्षेत्र के हरसोता गांव में एक हादसा सामने आया है। दरअसल, तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हरसोता गांव निवासी ओम प्रकाश योगी के रूप में की गई। सूचना के बाद बौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद शव को बौंली CHC लाया गया। ASI रूप सिंह ने बताया कि कल 14 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र हंसराज योगी गौवंश को पानी पिलाने तालाब पर गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तीन-चार घंटे की तलाश के बाद तालाब किनारे ओम प्रकाश योगी की चप्पल मिली। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने तालाब में ही किशोर की तलाश की। कुछ समय बाद तालाब में ही ओमप्रकाश योगी का शव मिला। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर बौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बौंली CHC की मोर्चरी में रखवाया। आज सुबह 10:00 बजे बौंली थाना पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों के सौंप दिया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार किशोर की मौत तालाब में डूबने से ही माना जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इनपुट-आशीष मित्तल।


