तालाब में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर मौत हुई, दो गंभीर

लोहर्सी | पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी में धान मंडी के पास स्थित दर्री तालाब में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोहर्सी निवासी छोटाला तिवारी (40 वर्ष), पिता त्रिजूगी नारायण तिवारी, शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे सेमरा से ट्रैक्टर में ईंट खाली कर वापस लौट रहा था। चिल्हाटी-सेमहरा रोड पर दर्री तालाब के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और तालाब में जा पलटा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के छह पहिए ऊपर की ओर हो गए और चालक इंजन के नीचे दब गया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर दो अन्य मजदूर भी सवार थे, जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *