भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ बाजार में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में लक्ष्मी साव के लिखित आवेदन पर धालभूमगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, चोरों ने व्यापारी काजू साव के बंद घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकद करीब 5 लाख रुपये, सोने की एक जोड़ी कान की बाली, 4-5 जोड़ी पायल, दो अंगूठी, एक लैपटॉप तथा दो मोबाइल फोन चुरा लिए। जानकारी के अनुसार, घर मालिक इलाज कराने के लिए दूसरे राज्य गए हुए थे, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद धालभूमगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ परिसर में 9 जनवरी शुक्रवार आयोजित होगी प्रखंड स्वास्थ्य मेला। इसको लेकर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ की ओर प्रखंड क्षेत्र में ध्वनि प्रसारण यंत्र के सहारे जोरो से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।


