निर्वासन के 65 वर्ष होने पर मानवाधिकार दिवस के अवसर पर रांची में तिब्बतियों ने विरोध प्रदर्शन किया और चीन के खिलाफ नारेबाजी की। सर्कुलर रोड स्थित पोताला स्वेटर मार्केट के तिब्बतियों ने एकजुट होकर चीन पर मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया। भारत सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए तिब्बत में हो रहे मानवाधिकार के हनन की ओर ध्यान आकृष्ट किया। तिब्बती नेताओं ने कहा कि उनके परम पावन दलाई लामा को निर्वासित किए हुए 65 साल हो गए हैं। पूरी दुनिया जानती है कि तिब्बती भारत समेत कई देशों में निर्वासित की जिंदगी जी रहे हैं। बावजूद इसके मानवाधिकारों की बातें करने वाले अभी तक मौन हैं। तिब्बत की समस्या का हाल भी भारत ही निकल सकता है।


