तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और कर्मियों की कमी से ग्रामीणों को परेशानी

सरायकेला | ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने विधानसभा सत्र के दौरान तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और कर्मियों की कमी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में स्वीकृत 9 पदों के विरुद्ध केवल 3 कर्मी कार्यरत हैं। इससे आम लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। विधायक ने बताया कि पिछले कई वर्षों से 6 पद रिक्त हैं। इनमें 2 मेडिकल ऑफिसर, 1 फार्मासिस्ट, 1 लिपिक, 1 लैब टेक्नीशियन और 1 आदेशपाल शामिल हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि वर्तमान में केंद्र में एक भी चिकित्सक पदस्थापित नहीं है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया कि तिरुलडीह पीएचसी में कुल 10 पद स्वीकृत हैं। नियमित तथा आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत एक चिकित्सा पदाधिकारी, एक फार्मासिस्ट, एक लिपिक, एक लैब टेक्नीशियन एवं तीन चतुर्थवर्गीय कर्मी कार्यरत हैं। विधायक ने क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र पदस्थापना की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *