तिल्दा में 24 घंटे में डबल मर्डर:बिजली ऑफिस के पीछे मिला शव, चेहरा कुचला; ग्राम बेमता में पत्थर से युवक को मार डाला

रायपुर के पास तिल्दा क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। एक मामला तुलसी ग्राम पंचायत का है, वहीं दूसरा बेमता गांव के पास गड़रिया नाला इलाके का है। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत के बिजली ऑफिस के पीछे मिली लाश पहली घटना तुलसी ग्राम पंचायत के बिजली ऑफिस के पीछे सिर्वे खार में हुई। यहां स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद नेवरा पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। हत्यारे ने मृतक के चेहरे को बुरी तरह कुचला मृतक के चेहरे को बुरी तरह कुचला गया था। घटनास्थल पर खून के धब्बे भी मिले। शव के पास से दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक जॉब कार्ड बरामद हुए। एक आधार कार्ड पर छोटू सरदार और दूसरे पर गोविंदा पांडे का नाम अंकित था। मृतक के एक हाथ पर ‘जीपी’ लिखा टैटू बना हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम बेमता के गड़रिया नाला के पास मिला शव बेमता गड़रिया नाला के पास दूसरे युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां तिल्दा ब्लॉक के ग्राम बेमता के गड़रिया नाला के पास आज सुबह एक युवक का शव देखा गया और नेवरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। नेवरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। एक युवक को पत्थर से सिर को मार कर हत्या किया गया है। घटनास्थल पर खून से सना बड़ा पत्थर रखा हुआ है साथ ही 2 पैकेट चखना भी रखा हुआ है। मृतक की पहचान लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट पिता स्व बलदाऊ भट्ट उम्र 45 वर्ष ग्राम सांकरा निवासी के रूप में की गई है। नेवरा पुलिस मर्ग कायम कर लिया है और जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *