तिसरी में बालू माफिया का बड़ा दुस्साहस:सीओ की गाड़ी में टक्कर मारकर ट्रैक्टर चालक फरार, बाद में ट्रॉली से इंजन अलग कर ले गए

गिरिडीह जिले के तिसरी में बालू माफिया का दुस्साहस सामने आया है। अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद के वाहन को बालू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना भंडारी-तिसरी मुख्य मार्ग की है। अंचलाधिकारी तिसरी पंचायत भवन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की सूचना मिली। वे ट्रैक्टर को पकड़ने निकले। मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर चालक ने अधिकारी के वाहन को देखा। वह ट्रैक्टर घुमाने लगा और इसी दौरान टक्कर हो गई। टक्कर में अधिकारी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद बालू लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। माफिया ने अपने लोगों को भेजकर अंचलाधिकारी की मौजूदगी में ही ट्रैक्टर की ट्रॉली को अलग कर इंजन ले गए। पुलिस ने एक मजदूर को हिरासत में लिया है। गिरिडीह में बालू का अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। आम लोगों को बालू मुश्किल से मिलता है। वहीं, सरकारी कार्यों में इसका बेरोकटोक इस्तेमाल होता है। इससे बालू माफिया के हौसले बुलंद हैं। वे अधिकारियों की गाड़ी को भी टक्कर मारने से नहीं चूकते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *