धमतरी| छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने 42 राजस्व निरीक्षकों को पदोन्नति देकर सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख बनाया है। जारी सूची में धमतरी जिले के 3 राजस्व निरीक्षकों के नाम शामिल हैं, जिन्हें यह पदोन्नति मिली है। इनमें अश्वनी साहू, जो पहले राजस्व निरीक्षक थे, अब सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख बनाए गए हैं। उनकी नई पदस्थापना धमतरी में ही रहेगी। परीक्षित मरकाम को धमतरी से स्थानांतरित कर बालोद जिले और लखेश्वरी साहू को मुख्यालय नया रायपुर अटल नगर में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर नियुक्त किया गया है।


