तीन चर्चों में साल के अंतिम 6 दिनों में होंगी 36 शादियां

क्रिसमस की रौनक के बाद अब ईसाई समुदाय में शादी की खुशियों का दौर शुरू होने जा रहा है। 27 दिसंबर से शहर और आसपास के सभी छोटे-बड़े चर्चों में विवाह समारोहों की शुरुआत हो जाएगी। एक ही दिन में चर्चों में कई जोड़ों की शादियां कराई जाएंगी। चर्च प्रबंधन के अनुसार, सभी चर्चों में विवाह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शादी करने वाले जोड़ों को पहले ही चर्च ऑफिस में आवेदन देना होता है, जिसके बाद चर्च प्रबंधन द्वारा विवाह की तारीख तय की जाती है। इस बार सभी जोड़ों की प्रक्रिया क्रिसमस के पहले ही पूरी कर ली गई है। ईसाई समुदाय में क्रिसमस की विशेष साज-सजावट के बीच लोग विवाह करना पसंद करते हैं। क्यो‍ंकि इस समय छुिट्टियां रहती हैं। इसी कारण इस अवधि में बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। संत पॉल्स कैथेड्रल में 13 विवाह होंगे संत पॉल्स कैथेड्रल के पेरिश प्रीस्ट रेव्ह. जोलजस कुजूर ने बताया कि कैथेड्रल में शुक्रवार से ही शादी समारोह शुरू हो गए है। शुक्रवार को दो जोड़ों की शादी हुई। 31 दिसंबर तक कुल 13 विवाह संपन्न कराए जाएंगे। इसके पहले यहां 17 शादियां हो चुकी हैं। साल के अंत तक संत पॉल्स कैथेड्रल में कुल 30 जोड़ों की शादियां होंगी। संत मरिया चर्च में 11 शादियां होंगी वहीं, संत मरिया महागिरजाघर में भी 27 दिसंबर से विवाह समारोहों की शुरुआत हो जाएगी। पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो ने बताया कि 27 से 31 दिसंबर के बीच यहां कुल 11 शादियां संपन्न कराई जाएंगी। वर्ष 2025 में अब तक 56 शादियां हो चुकी हैं। इस साल कुल 67 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। जीईएल चर्च में आज 4 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 3 अन्य जोड़ों की भी शादियां जीईएल चर्च के रेव्ह. आलोक मिंज ने बताया कि मेन रोड स्थित क्राइस्ट चर्च में 27 दिसंबर से विवाह समारोहों की शुरुआत होगी। 27 से 31 दिसंबर के बीच कुल 12 शादियां संपन्न कराई जाएंगी। 27 को चार जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। इसी दिन तीन अन्य जोड़ों की शादियां अलग-अलग समय होंगी। रेव्ह. मिंज ने कहा कि जब एक ही दिन बड़ी संख्या में जोड़े विवाह के लिए आवेदन करते हैं तो सामूहिक विवाह कराया जाता है। शादी धर्म-क्लास के लिए वर्ष 2026 के कार्यक्रम जारी : इधर, रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद द्वारा आगामी 2026 के पांच दिवसीय शादी धर्म-क्लास एवं विनती उपवास के कार्यक्रम की सूची जारी कर दी गई है। इसमें विवाह करने वाले युवक-युवतियों को आना और कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *