तीन थाना पुलिस की अवैध गांजा-डोडा चूरा के खिलाफ कार्रवाई:95 किलो गांजा, चरस तस्कर की कार, ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त ऑपरेशन​ त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई

उदयपुर की तीन थाना पुलिस ने जिलेभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोटड़ा थाना पुलिस ने 95 किलो 370 ग्राम अवैध गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि थाना सर्कल के गांव गुजराई में आरोपी सोवन पिता रेशमा को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे जांच जारी है। वहीं, दूसरी कार्रवाई हाथीपोल थाना पुलिस ने की। यहां 4.5 किलोग्राम अवैध चरस की तस्करी मामले में काम ली गई कार के मालिक को गिरफ्तार किया है। जब्तशुदा कार बिना रजिस्ट्रेशन की थी, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घटना को अंजाम दिया था। घटना के वक्त ड्राइवर राजकुमार मौके से फरार हो गया था। वास्तविक मालिक का पता नहीं लगा था। मामले में पुलिस ने शोरूम का पता कर मालिक की जानकारी ली गई। जिसके बाद आरोपी कार मालिक भंवरसिंह पिता महेन्द्र सिंह निवासी रावजी का हाटा को गिरफ्तार किया। इधर, तीसरी कार्रवाई करते हुए खेरोदा थाना पुलिस ने मेनपुरिया गांव से डोडा-चूरा से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त की है। इसमें 113.505 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। ट्रेक्टर पवन पिता कालु निवासी मेनपुरिया के नाम रजिस्ट्रेशन होना पाया। जिसकी तलाश जारी है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *