तीन दिन पहले लड़के ने किया शादी से इनकार:यूपी से अमृतसर पहुंची लड़की, संबंध बनाए- गर्भपात कराया, विदेश भागना चाहता है युवक

अमृतसर के एक युवक ने सगाई करने के बाद लड़की के साथ शादी से तीन दिन पहले लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद अब लड़की इंसाफ के लिए उत्तर प्रदेश से अमृतसर पहुंची है और लड़के के पूरे परिवार पर मामला दर्ज करने और शादी करवाने की मांग कर रही है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की लड़की ने बताया कि 12 जून 2024 को उसकी सगाई अमृतसर के कोट खालसा निवासी अजविंदर सिंह के साथ हुई थी। जिसके बाद वह दोनों बहुत बार मिले और उनके जिस्मानी संबंध भी थे। इस दौरान एक बार गर्भवती वो हो गई थी तो लड़के ने ही उसे गर्भपात करने के लिए दवाई लाकर दी थी। इतना कुछ होने के बाद अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। 8 जनवरी को होनी तीन शादी लड़की ने बताया कि 8 जनवरी 2025 को उसकी शादी थी, लेकिन अब अजविंदर और उसके परिवार वाले शादी से इनकार कर रहे हैं। लड़की ने बताया कि उसके पिता दिल के मरीज हैं और यह सहन नहीं पाएंगे। लड़की ने बताया कि उसका अब तक 15 लाख का खर्च हो चुका है। लड़की ने बताया कि लड़का विदेश जाने की फिराक में है। उसकी विदेश की फाइल लगी हुई है और अभी फिलहाल घर से उसे फरार किया गया है। सारे परिवार पर पर्चा किया जाए दर्ज लड़की ने बताया कि उसकी शादी के लिए रिसॉर्ट बुक किया जा चुका है। सगाई पर भी तकरीबन 6 लाख खर्च किया गया था। वहीं अन्य खर्चे मिलकर 15 लाख खर्च हो चुके हैं। इसीलिए वो चाहते हैं कि सारे परिवार पर मामला दर्ज कराया जाए और उसकी शादी उसी तारीख को करवाई जाई। इस मामले में पुलिस अधिकारी तृप्ता सूद ने बताया कि उसके पास शिकायत पहुंची है और मामले की तफ्तीश की जा रही है। लड़के वालों की ओर से लड़की के चरित्र पर इल्जाम लगाया जा रहा है, लेकिन कोई सबूत नहीं पेश किया गया। फिलहाल जांच की जाएगी और जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *