अंबिकापुर | सरगुजा जिले के मौसम में बदलाव हो रहा है, जिससे दिन के तापमान में वृद्धि हुई है। पिछले 3 दिनों से गर्मी का असर बढ़ गया है। दिन का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है, जबकि रात का तापमान भी 15.4 से करीब बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी की संभावना जताई है। इस बीच, शहरवासियों को गर्मी से बचने के लिए जलपान और ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी गई है।


