तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर आज

बिजली कटौती- किशोरी| 132 केवी जीएसएस थानागाजी से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की बिजली शनिवार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। अलवर| श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत शनिवार को सुबह 9 से 3 बजे तक रक्तदान शिविर होगा। महासचिव रजनीकांत गुप्ता ने बताया कि शिविर बिजलीघर चौराहे के पास इमरती देवी धर्मशाला में होगा। 15 फरवरी को शाम 6:15 बजे 5100 दीपकों से कंपनी बाग में महाआरती होगी। 16 को सुबह 11:15 बजे कंपनी बाग में पार्थिव शिवलिंग का पूजन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *