तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया:हाई वोल्टेज लाइन के टूटे तार कर चपेट में आने से महिला की मौत

बूंदी के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह एक महिला की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला किसी काम से गांव में जा रही थी। इसी बीच हाई वोल्टेज लाइन के टूटे तार की चपेट में आ गई। झुलसने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की है। बूंदी के सदर थाना प्रभारी रमेश चंद आर्य ने बताया कि थाना क्षेत्र के नीम का खेड़ा गांव में एक महिला की हाई वोल्टेज करंट की चपेट मे आने से मौत हुई है। अल सुबह 6:30 के लगभग की घटना बताई जा रही है।गांव के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन का तार टूट गया था। टूटा हुआ तार जमीन पर पड़ा हुआ था। इसी दौरान मृतका संतोष बाई गुजर पत्नि महादेव गुजर रास्ते में जमीन पर पड़े तार की चपेट में आ गई। हादसे के बाद तीन बच्चो के सिर से मां का साया उठ गया। उधर घटना को लेकर ग्रामीणों मे भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग ने हाई वोल्टेज लाइन के टृटे तार पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते महिला करंट की चपेट मे आ गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *