तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया:साड़ी का फंदे से झूलती मिली, पुलिस जुटी जांच में

पाली में एक 27 साल की विवाहिता का शव शुक्रवार को घर में फंदे पर लटकता मिला। परिजन उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार पाली शहर के पुलिस लाइन के पास अम्बेडकर नगर (गणेश नगर) निवासी 27 साल की पूजा पत्नी भोलानाथ का शव घर में फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी होते हुए उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में जांच शुरू की।
नहाने का बोलकर गई, चौक में लगाया फंदा
मृतका की शादी को 8 से ज्यादा समय हो गया था। शादी के बाद उसे तीन बच्चे हुए। और उसका 15 साल का भाई भी उनके साथ रहता था। मृतका के पति ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। वह बाहर वाले कमरे में बच्चे के साथ बैठा था और दूसरे दोनों बच्चें स्कूल गए हुए थे। पत्नी नहाने का बोलकर अंदर गई थी। लेकिन काफी समय बाद भी नहीं आई तो वह देखने गया। इस दौरान चौक का दरवाजा बंद मिला। झांककर देखा तो वह साड़ी का फंदा लगाकर झूलती दिखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *