तीन बदमाशों से 2 देशी कट्टा और 8 कारतूस जब्त:वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे, एक बाइक भी की गई जब्त

भरतपुर के चिकसाना थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे रहे थे। तीनों बदमाशों की तलाशी के दौरान 2 देशी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। फ़िलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चिकसाना थाना अधिकारी कृष्णवीर ने बताया कि 15 दिसंबर को नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना मिली थी। तीन बदमाश बाइक से पीपला गांव से गावड़ी गांव जाने वाली सड़क पर खड़े हैं। जिनके पास हथियार हैं। वह किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम दिनेश निवासी खोर्रा जिला करौली, ब्रह्मानंद, गंगाश्याम निवासी फुलवारा थाना चिकसाना होना बताया। जिनकी तलाशी ली गई तो दिनेश के पास 1 कट्टा और 2 जिंदा कारतूस मिले। वहीं ब्रम्हानंद की तलाशी के दौरान 1 देशी कट्टा और 6 कारतूस मिले। पुलिस ने तुरंत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों की बाइक भी जब्त कर ली। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *