तीन महीने से गायब युवक इंदौर में मजदूरी करते मिला:घर वालों से नाराज होकर निकला था, साइबर सेल ने किया डिटेन

धौलपुर जिले की साइबर सेल की टीम ने 3 महीने पहले गायब हुए युवक को इंदौर से डिटेन किया है। साइबर सेल की टीम को युवक इंदौर में मजदूरी करते हुए मिला। जो अपने घर से नाराज होकर 3 महीने पहले गायब हुआ था। 3 महीने पहले गए हुए युवक को इंदौर से धौलपुर लेकर आए साइबर सेल के इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक अंसार खान (32) पुत्र मुन्ना खान निवासी मदीना कॉलोनी घर वालों से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था। जिसको लेकर युवक के परिजनों ने कोतवाली थाने को सूचना दी थी। कोतवाली थाने को सूचना मिलने के बाद युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसके बाद एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर साइबर सेल की टीम युवक की तलाश में जुटी। 3 महीने की मशक्कत के बाद साइबर टीम को युवक के इंदौर में होने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल रामू ने इंदौर पहुंचकर युवक को डिटेन कर लिया। साइबर सेल के इंचार्ज ने बताया कि घर से गायब हुआ युवक इंदौर में रहकर मजदूरी कर रहा था। जिसे डिटेन करने के बाद युवक को लेकर साइबर सेल की टीम धौलपुर पहुंची। जहां युवक से पूछताछ करने के बाद उसे उसकी मां और चाचा को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *