तीन युवकों की मौत के बाद पुल पर बैरिकेडिंग:सात महीने पहले बारिश से पुलिया क्षतिग्रस्त; हादसे के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में क्षतिग्रस्त झापन घाट पुल से गिरकर तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी। हादसा शुक्रवार रात को हुआ, जब युवक पुल के टूटे हिस्से से लगभग 30 फीट नीचे जा गिरे। यह पुल पिछले सात महीने से क्षतिग्रस्त था और आवागमन के लिए बंद था। घटना के बाद रविवार को प्रशासन ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाई है। मृतकों में सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र निवासी अमित कुर्मी, अजय घोसी और पवन कुर्मी थे। तीनों दोस्त सागर से तेंदूखेड़ा के समनापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। यह दुर्घटना तेंदूखेड़ा से 24 किलोमीटर दूर सागर-रहली मार्ग पर ब्यारमा नदी पर स्थित झापन घाट पुल पर हुई थी। सात महीने पहले बारिश से पुलिया क्षतिग्रस्त यह पुल सात महीने पहले बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से इस पर आवागमन बंद था। हालांकि, अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम नाकाफी थे। रहली की ओर केवल कुछ पत्थर और एक बोर्ड लगाकर औपचारिकता पूरी की गई थी, जिन्हें बाद में स्थानीय लोगों ने हटा दिया था। पुल पर बैरिकेडिंग नहीं होने से हादसा तेंदूखेड़ा की ओर से पुल पर कोई पुख्ता बैरिकेडिंग नहीं थी। अंधेरे में तेज रफ्तार से आ रहे तीनों युवक सीधे पुल के टूटे हिस्से से नीचे जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कलेक्टर ने बताया है कि जल्द ही यहां एक वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का कहना है कि बाढ़ में पुल बहने के बाद बैरिकेड्स और बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन किसी ने उन्हें हटा दिया। उन्होंने बताया तीन करोड़ की लागत से अस्थायी वैकल्पिक मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है। इसका टेंडर जारी हो चुका है जो 24 मार्च को खोला जाएगा। एजेंसी तय होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ये खबर भी पढ़े… 30 फीट गहरी खाई में गिरे 3 दोस्त…मौत: सागर से शादी में दमोह जा रहे थे; अंधेरे में टूटा पुल नहीं दिखा मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बाइक सवार 3 दोस्त 30 फीट गहरी खाई में गिर गए। जर्जर पुल से नीचे गिरते ही तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब पांच युवक दो बाइकों से शादी में शामिल होने जा रहे थे। मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *