तीन युवकों को पकड़ा, चोरी की 17 वारदात करना कबूला:डॉक्टर और व्यापारियों के घरों और दुकानों से चुराते थे सामान

बीकानेर पुलिस ने खाजूवाला में तीन युवकों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। तीनों ने चोरी की कई वारदात करना कबूला है। अभी कुछ और चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। खाजूवाला थानाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया- गिरफ्तार युवकों में पवन कुमार निवासी वार्ड नंबर 20 निवासी खाजूवाला, ओमप्रकाश नायक निवासी वार्ड नंबर 17 खाजूवाला और सलमान निवासी वार्ड नंबर 17 निवासी खाजूवाला शामिल है। सुनील उर्फ बिल्ला पहले से चोरी के मामले में बीकानेर जेल में न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने गिरफ्तार किए चोरों से पूछताछ में खाजूवाला क्षेत्र के अलावा पीबीएम अस्पताल, रावला क्षेत्र में की गई 17 चोरी की वारदात करना कबूला है। नशे का शौक पूरा करने के लिए अक्सर बंद मकानों को अपना निशाना बनाते थे, जिसमें से खाजूवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर व व्यापारियों के घरों के अलावा दुकानों और मकानों के तालें तोड़कर सामान चुराते थे। खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि जांच जारी है। टीम में पूगल थाना के एएसआई बाबूलाल यादव व हेड कॉन्स्टेबल धर्माराम गोदारा की अहम भूमिका रही है। कंटेंट : दलीप नोखवाल, खाजूवाला

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *