गंडई पंडरिया| नगर में संचालित निशुल्क नवोदय व प्रयास कोचिंग संस्थान गंडई से तीन बच्चों ने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य परीक्षा पास की। आयुष पटेल माध्यमिक शाला लिमो ने अविभाजित राजनांदगांव जिले में 126 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीकेन्द्र साहू माध्यमिक शाला जगमड़वा ने 40 वां स्थान और विकास कुमार धुर्वे माध्यमिक शाला संडी ने 53 वां स्थान प्राप्त किया। उन्हें कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक प्रतिमाह 1000 रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। बच्चों के चयन होने पर निशुल्क नवोदय व प्रयास कोचिंग सेंटर के संयोजक कौशल राजपूत, प्रधान पाठक यांत्री पौडवाल, सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव, शिक्षक उज्जवल नामदेव, खेमशंकर साहू, भागचंद साहू, बिरेन्द्र वर्मा, खेमलाल जंघेल, महेश वर्मा ने खुशी व्यक्त की।


