तीसा SDM कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग:धू-धू कर जला स्मार्ट मीटर, कर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन काटा, हादसा बड़ा टला

चंबा जिले में तीसा के एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को एक स्मार्ट मीटर में आग लग गई। कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मीटर से धुआं उठता देख कार्यालय कर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना देर किए मुख्य बिजली कनेक्शन काट दिया और मेन स्विच बंद कर दिया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका।
आग पर पाया गया काबू वहीं घटना की सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया था, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) स्मार्ट मीटरों को आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था के रूप में प्रचारित कर रहा है। सुरक्षा को लेकर उठे सवाल हालांकि, इस तरह की हालिया घटनाओं के बाद लोगों में इनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि सरकारी कार्यालयों में ऐसे हादसे हो सकते हैं, तो आम उपभोक्ताओं के घरों में भी जोखिम से इनकार नहीं किया जा सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *