तीस आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया

भास्कर न्यूज|गुमला आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों व अभिभावकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने और केंद्रों में एक स्नेहमय, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से डीसी प्रेरणा दीक्षित की पहल पर जिले के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिन बच्चों का जन्मदिन था, उनके साथ-साथ केंद्र में उपस्थित अन्य बच्चों का भी समाहित रूप से जन्मदिन मनाया गया, ताकि कोई भी बच्चा स्वयं को अलग महसूस न करे। आंगनवाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं सहित अभिभावकों तथा स्थानीय मुखिया व जन प्रतिनिधिगण भी कुछ संस्थानों में उपस्थित रहें और सभी बच्चों के साथ मिलकर केक काटे गए, गीत गाए गए और तालियों की गूंज के बीच बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखरती रही। केंद्रों को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। सेविकाओं व सहायिकाओं ने बच्चों के साथ खेल, नृत्य, गीत और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को स्नेहपूर्ण वातावरण में शुभकामनाएं दी गईं, जिससे उनमें आत्मविश्वास, सहभागिता की भावना और केंद्र आने के प्रति उत्साह बढ़े। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक छोटा किंतु महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *