तुमड़ीबोड़ में प्रसूता और नवजात की बचाई जान

भास्कर न्यूज | तुमड़ीबोड़ ग्राम तुमडीबोड में मानवीय संवेदना और सामूहिक प्रयास की प्रेरक मिसाल सामने आई है। नेशनल हाईवे पर एक प्रसूता और 18 दिन के नवजात को स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य अमले ने बचाया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे महिला मोटर साइकिल से राजनांदगांव से अपने ग्राम कोहका लौट रही थीं। महिला की हालही में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई है। 3 दिन पहले टांके खुलवाए गए थे। किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू की किराना दुकान के पास अचानक महिला को चक्कर आ गया और वह चलती गाड़ी से गिरने लगी। दुकान के कर्मचारियों ने नवजात को सुरक्षित पकड़ लिया जबकि महिला सड़क पर गिर पड़ी। दुकानदारों और महिलाओं ने महिला को दुकान परिसर में सुरक्षित स्थान पर लाया। दुकानदारों और कर्मचारियों, महिलाओं ने महिला को संभाला और परिजनों को, मदन साहू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी। डॉ. धनेश्वरी देवांगन ने घटना स्थल पहुंच कर प्राथमिक जांच की। उन्होंने बताया टांकों की स्थिति गंभीर हो सकती है। परिजनों ने वाहन की व्यवस्था की और महिला व नवजात को जिला अस्पताल लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *