तुलसी दिवस पर हुआ सामूहिक पूजन:आयोजन में भक्ति और उत्साह से पहुंचे शहरवासी, निःशुल्क बांटे तुलसी के पौधे

तुलसी दिवस के अवसर पर आज भीलवाड़ा में कई स्थानों पर सामूहिक रूप से तुलसी पूजन एवं तुलसी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में आमजन ने तुलसी की सामूहिक पूजा अर्चना की और तुलसी सेवा का संकल्प लिया। श्रीराम को सेवा समिति की ओर से परशुराम चौराहे पर तुलसी दिवस के अवसर पर तुलसी पूजन का आयोजन किया गया और आमजन को नि:शुल्क तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा 500 तुलसी के पौधे निशुल्क वितरित किए गए। संस्थान के राम लखन ने बताया कि तुलसी दिवस पर सामूहिक रूप से तुलसी पूजन का किया गया है। सभी धर्म प्रेमी भाई बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है । इस बार हमने 500 तुलसी के पौधे वितरित किए हैं। आमजन द्वारा उत्साह के साथ तुलसी के पौधे लिए जा रहे हैं। शुभ मंगल सेवा संस्थान द्वारा श्रीकामधेनु बालाजी मंदिर कोटा बायपास रोड सुखड़िया नगर में सामूहिक रूप से तुलसी का पूजन किया गया और आमजन को नि:शुल्क तुलसी का वितरण किया गया। शहर के सूचना केंद्र चौराहे पर योग वेदांत समिति की ओर से तुलसी दिवस के मौके पर सामूहिक रूप से तुलसी पूजन किया गया। इस मौके पर शहर वासियों को तुलसी के पौधों का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *