ट्रैफिक सुधार और उसे सुगम बनाने के लिए शहर में कई स्थानों पर रिमूवल की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को तुलसी इलाके में कार्रवाई करते हुए दुकानों के आगे किए गए अवैध फुटपाथ निर्माण को हटाया गया। इस दौरान 4 ट्रक सामान भी जब्त किया गया। 50 दुकानों के सामने से हटाया गया अतिक्रमण प्रभारी कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अमले ने बुधवार को ट्रैफिक सुधार और ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए एसडीएम कल्याणी पांडे के नेतृत्व में नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के संयुक्त दल ने तुलसी नगर क्षेत्र में रोड पर ट्रैफिक प्रबंधन की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में नाले के पास से गुरुद्वारा तक लगभग 50 दुकानों के सामने किए गए अवैध फुटपाथ निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई में 4 ट्रक सामान भी जब्त किया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे भविष्य में दुकानों के सामने अवैध अतिक्रमण नहीं करें।


