तुलसी मानस प्रतिष्ठान के बेलसर अध्यक्ष मनोनीत हुए

भास्कर न्यूज | बालोद श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान तहसील इकाई बालोद की बैठक झलमला स्थित गंगा मइया मंदिर परिसर में हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश देशमुख के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष बीआर बेलसर और महासचिव जयकांत पटेल को मनोनीत किया गया। बैठक की शुरुआत श्री रामचंद्र जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। जिला उपाध्यक्ष भरत कौशिक ने कहा कि मानस मंडली का उद्देश्य केवल धन अर्जन नहीं, सामाजिक चेतना भी है। चंद्रिका साहू ने कहा कि मंचों में आई विसंगतियों को दूर करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने कहा कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान कोई आध्यात्मिक संगठन नहीं है। यह राजसत्ता को धर्मसत्ता से जोड़ने वाला संगठन है। इसके बाद तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रमुख सलाहकार चंद्रिका साहू, केसर देवांगन, दीपक मेश्राम, डॉ एस एल गंधर्व, संरक्षक भुनेश्वर कौशिक बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सविता जांगड़े, शांति साहू, निर्मला सोनवानी, सुकृता साहू, कांति राणा, वनिता मरकाम, कुशल राम निषाद, योगेश कुमार, दानेश्वर साहू और दानी साहू को मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन जयकांत पटेल ने किया। आभार निरंजन साहू ने व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी में इन लोगों को किया शामिल नई कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन साहू, उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह साहू, बंशी लाल साहू, प्रतिमा यादव, सचिव जीएल खुरश्याम, सहसचिव गायत्री साहू, कोषाध्यक्ष श्याम लाल निषाद, संयोजक पुरुषोत्तम लाल देशमुख, सह संयोजक मुरारी लाल साहू, समन्वयक पुष्कर सिंह राज, सह समन्वयक हुलसी निषाद, मीडिया प्रमुख सुरेश देशमुख और पुसन कुमार साहू, सह मीडिया प्रभारी फुलेश्वरी साहू हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *