तुलसी विवाह में उमड़ी श्रद्धा

करवर| कस्बे सहित क्षेत्र में एकादशी पर तुलसी विवाह पर्व मनाया गया। घरों और देवालयों में सजावट की गई। कस्बे में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार शाम को बैंडबाजों के साथ बारात भगवान केशवराय मंदिर से आरंभ हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की, महिला और पुरुष भजनों पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे। एक रथ में भगवान शालीग्राम को पुजारी सत्यम पाराशर लेकर चल रहे थे। देर रात पं. गोविंद गौतम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी माता का विवाह कराया। देवी-देवताओं के पूजन के बाद फेरे कराए और तुलसी माता को वस्त्र अर्पित किए। तुलसी विवाह के मुख्य यजमान राधेश्याम दीक्षित व लीला दीक्षित रहे। तुलसी माता को दुल्हन की तरह सजाया गया।अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *