तुलसी सर्किल पर सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो:गंदा पानी सड़क पर पसरा, दिन भर बहता रहा गंदा पानी

तुलसी सर्किल पर सीवरेज चैंबर शनिवार को फिर और फ्लो हो गया। पूरे दिन गंदा पानी सड़क पर पसरा रहा। नगर निगम में नहीं संभाला। तुलसी सर्किल पर अंबेडकर सर्किल के बीच में कई दिनों से सीवरेज का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से सीवर चैंबर आए दिन ब्लॉक हो रहे हैं। गंदा पानी सड़क पर पसरा रहता है।उसकी दुर्गंध की वजह से आसपास का वातावरण प्रदूषण होता है। सादुल कॉलोनी के बाशिंदों ने कई बार निगम से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। दरअसल पब्लिक पार्क स्थित पंपिंग स्टेशन से अंबेडकर सर्किल होते हुए वल्लभ गार्डन तक पाइपलाइन का काम चल रहा है। इसकी वजह से सड़क पर जाम लगा रहता है। इस मार्ग से रोज हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। सभी को परेशान होना पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *